Garjiya Devi Temple Ramnagar Uttarakhand – Temples of Uttarakhand

Garjiya Devi temple, Ramnagar -Uttarakhand

उत्तराखंड में अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल हैं जिनकी वजह से यहाँ दूर-दूर से लोग आते हैं|

इन धार्मिक और पर्यटन स्थल के बारे में हम आपको जानकारी देते रहते हैं |

इस पोस्ट में जिस धार्मिक स्थल के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं उसका नाम है “गर्जिया मंदिर” |

गर्जिया देवी मन्दिर, रामनगर

Garjiya Mandir ki photo

Garjiya Mandir ki photo

गर्जिया देवी मन्दिर, रामनगर (Garjiya Devi temple Ramnagar Uttarakhand) जिसे गिरिजा देवी मंदिर भी कहते हैं, उत्तराखण्ड में एक प्रसिद्ध मन्दिर है।

“सुन्दरखाल (Sunderkhal)” नामक गाँव में बसा यह मंदिर रामनगर (Garjiya Temple Ramnagar) से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है।

  • गर्जिया मन्दिर छोटी-सी पहाड़ी के शीर्ष पर बना हुआ है |
  • कोसी नदी इस मन्दिर के निकट से ही होकर बहती है।
  • यह मंदिर माता पार्वती के प्रमुख मंदिरों में से एक है।
  • मां पार्वती का एक नाम “गिरिजा” भी है|

गिरिराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें इस नाम से पुकारा जाता है।

Garjiya Devi Temple History in Hindi

गर्जिया देवी मंदिर का इतिहास 

1940 में गर्जिया देवी मंदिर

1940 में गर्जिया देवी मंदिर

  • इतिहासकारों के अनुसार जहां पर रामनगर (Ramnagar) बसा हुआ है, वहां प्राचीनकाल में कोसी नदी के किनारे ‘विराट नगर’ था|

कत्यूरी राजाओं के काफी पहले इस स्थान पर कुरु राजवंश व अन्य कई राजवंशों ने शासन किया था |

  • कत्यूरी राजवंश के अतिरिक्त चन्द्र राजवंश (Chand Dynasty of Uttarakhand), गोरखा वंश और अंग्रेज शासकों ने यहाँ शासन किया था|
  • महाभारत के समय यह राज्य इन्द्रप्रस्थ साम्राज्य – Indraprastha Dynasty (आधुनिक दिल्ली) के आधिपत्य में था |

Mythology of Garjiya Devi Temple Ramnagar

गर्जिया देवी की पौराणिक कथा

गर्जिया देवी (Goddess Garjiya Devi ) को पहले उपटा देवी (Upta Devi) के नाम से जाना जाता था।

ऐसा कहा जाता है –

वर्तमान गर्जिया मंदिर जिस टीले में है, वह कोसी नदी की बाढ़ में कहीं ऊपरी क्षेत्र से बहकर आया था।

भैरव देव ने टीले को बहते हुए आता देखा|

मंदिर को टीले के साथ बहते हुये आता देखकर भैरव देव ने कहा –

थि रौ, बैणा थि रौ” अर्थात् ‘ठहरो, बहन ठहरो’, यहाँ पर मेरे साथ निवास करो।

तभी से गर्जिया  में उपटा देवी यानी गर्जिया देवी निवास कर रही हैं।

garjiya mandir ramnagar photos

Garjiya Mandir Ramnagar photos

  • वर्ष 1940 से पूर्व यह क्षेत्र भयंकर जंगलों से भरा पड़ा था और उपेक्षित अवस्था में था

सर्वप्रथम जंगल विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने इस टीले पर देवी मां की मूर्तियों को देखा|

कहा जाता है कि टीले के पास मां दुर्गा का वाहन शेर भयंकर गर्जना भी किया करता था|

कई बार शेर को इस टीले की परिक्रमा करते हुए भी लोगों द्वारा देखा गया|

तब से यह क्षेत्र मां के शक्तिस्थल के रूप में दूर-दूर तक विख्यात हो गया

इसके बाद लोगों के सहयोग से यहां देवी मां का मंदिर बन गया|

  • प्राचीन काल से ही इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था बहोत थी|

एकांत सुनसान जंगली क्षेत्र,

टीले के नीचे बहती कोसी नदी की प्रबल धारा,

घास-फूस की सहायता से ऊपर टीले तक चढ़ना,

जंगली जानवरों की भयंकर गर्जना के बावजूद भक्तजन इस स्थान पर मां के दर्शनों के लिए तांता लगाये रहते थे|

  • 1956 में कोसी नदी में बाढ़ के कारण मंदिर की सभी मूर्तियां बह गयी थीं|

तब पण्डित पूर्णचन्द्र पाण्डे ने फिर से इसकी स्थापना कर मंदिर को भव्यता प्रदान की|

  • इस मन्दिर का व्यवस्थित तरीके से निर्माण 1970 में किया गया।

About Garjiya Devi Temple, Ramnagar Uttarakhand 

गर्जिया मंदिर के बारे में :-

Garjiya Devi Photo

गर्जिया माता की मूर्ति

वर्तमान में इस मंदिर में गर्जिया माता की भव्य मूर्ति स्थापित है|

इसके साथ ही यहां माता सरस्वती, गणेश तथा बटुक भैरव की भी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र हैं|

मंदिर परिसर में एक लक्ष्मी नारायण का भी मंदिर स्थापित है|

इस मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु कोसी नदी में स्नान करते हैं|

नदी से मंदिर तक जाने के लिये 90 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं|

मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु यहां घण्टी या छत्र आदि चढ़ाते हैं|

नव-विवाहिताएं यहां आकर अटल सुहाग की कामना करती हैं|

नि:संतान दंपति संतान प्राप्ति के लिये माता के चरणों में मत्था टेकते हैं.

देवी मां की पूजा के उपरांत बाबा भैरव को चावल व उड़द की दाल चढ़ाकर पूजा की जाती

How to Reach Garjiya Devi Temple Ramnagar?

गर्जिया मंदिर कैसे पहुंचें :-

गर्जिया मंदिर में पहुँचने के अनेक साधन हैं|

रामनगर तक रेल और बस सेवा उपलब्ध है, उससे आगे के लिये टैक्सी मिल जाती है|

रामनगर से Garjiya Temple की दूरी 15 किलोमीटर है|

Garjia temple Jim Corbett:

इस मंदिर से 7-8 किलोमीटर की दूरी पर ही “Jim Corbett National Park” है|

Garjiya Devi Temple in 360 Degree

गर्जिया देवी मंदिर – 360 डिग्री में :-

Garjiya Mandir video

नीचे दिए गए विडियो में आप गर्जिया देवी मंदिर का विडियो देख सकते हैं| विडियो देख कर इस मंदिर के बारे में आप और ज्यादा जान सकते हैं|

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे LIKE और नीचे दिए गए बटनों द्वारा इसे Share करें

2 replies

Trackbacks & Pingbacks

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *