Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) in Bhimtal
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको उत्तराखंड दर्शन की इस पोस्ट में उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध ताल “नौकुचियाताल (नौ कोने वाली झील ) !! Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) in Bhimtal” के बारे में जानकारी देने वाले है , यदि आप नौकुचियाताल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े !
Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) in Bhimtal
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में पर्यटन के लिए दर्शन स्थल में से एक स्थल है “नौकुचियाताल” | नौकुचियाताल एक ऐसी बड़ी झील है जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है | Naukuchiatal (Lake with Nine Corners)
नौकुचियाताल भीमताल से 4 किलोमीटर की दुरी पर दक्षिण पूर्व दिशा की ओर स्थित है |
समुंदतल से नौकुचियाताल की ऊँचाई 1290 मीटर हैं , जो कि भीमताल के मुकाबले कुछ कम है । इस झील की लम्बाई एक किलोमीटर के आसपास , चौड़ाई करीब आधा किलोमीटर से ज्यादा और गहराई 40 मीटर से भी अधिक है । किंवदंती के अनुसार, जमीन पर खड़े होकर अगर कोई झील के सभी नौ कोने एक साथ देख लेता है, तो उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है |
इस ताल की एक और विशेषता यह है कि इसमें विदेशों से आये हुए नाना प्रकार के पक्षी रहते हैं। ताल में कमल के फूल खिले रहते हैं। इस ताल में मछलियों का शिकार बड़े अच्छे ढ़ंग से होता है। २०-२५ पौण्ड तक की मछलियाँ इस ताल में आसानी से मिल जाती है। मछली के शिकार करने वाले और नौका विहार शौकीनों की यहाँ भीड़ लगी रहती है। पानी के अन्दर एक झरना है जिससे झील में पूरे साल पानी का स्तर बना रहता है | इसके नौ कोने होने की वजह से इस ताल का नाम “नौकुचियाताल” पडा |
Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) Best Way to Reach
नौकुचियाताल नैनीताल से करीब 26 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है | नैनीताल से नौकुचियाताल आने के लिए आपको दिन भर नैनीताल से दो तीन बार सरकारी बस की सुविधा उपलब्ध होती है | नैनीताल से भवाली , भवाली से भीमताल , फिर भीमताल से आप नौकुचियाताल से taxi भी कर सकते है | सरकारी बसों से भवाली से नौकुचियाताल तक के सफ़र में आपको स्थानीय लोगो से मिलने , उनसे बात करने , उनका जीवन और संस्कृति जाने का मौका भी मिल जाता है | इस तरह आप भीमताल से सिर्फ 5 किलोमीटर का सफ़र तय करके नौकुचियाताल पहुच सकते है | नौकुचियाताल जाते समय हनुमान जी की बहुत बड़ी मूर्ति भी स्थित है | जिसे देखकर मन में शान्ति उत्पन्न होती है |
यदि आप भीमताल क्षेत्र के “नौकुचियाताल” आते है तो साथ ही साथ “सातताल” भी जरुर घूमे | क्युकी सातताल भी एक आकर्षक पर्यटन केंद्र है |
Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) Information
नौकुचियाताल आने वाले पर्यटको (लोगो) के लिए सबसे आकर्षण “नौकुचियाताल की झील” ही है | इस झील की किनारों पर पानी के बीच झूलती पेड़ो की डालिया , डालियों पर बंदरो की हरकते देखकर तथा पक्षियों की मधुर आवाज़ सुनते हुए आपके मन को शांति और जन्नत का एहसास होगा | इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस झील का निर्माण परमपिता ब्रह्मा की कठोर तपस्या के कारण हुआ था | नौकुचियाताल झील के कुमाऊँ मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस के पास में ही एक छोटा सा ब्रह्मा जी का मंदिर भी है | ( Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) in Bhimtal )
स्थानीय लोगों के अनुसार झील के परिक्रमा करने वाले किसी भी व्यक्ति को ब्रह्माजी का आशीर्वाद मिलता है | कुमाऊँ की सर्वाधिक गहरी झील होने का कारण झील के पानी का रंग नीला नजर आता है | नौकुचियाताल में प्रवेश करने से कुछ ही पहले हनुमान मंदिर भक्तों के लिए एक आकर्षक स्थान है | बजरंग बली की 52 फीट ऊंची मूर्ति दूर से ही ध्यान खींच लेती है | मंदिर परिसर से पहाड़ों और घाटियों पर सीढ़ीदार खेतों का शानदार नजारा दिखाई देता है | नौकुचियाताल में माता वैष्णो देवी की कृत्रिम गुफाएं भी बनी हुई हैं |
Naukuchiatal (Lake with Nine Corners) Activities :-
यदि आप नौकुचियाताल जगह की सुन्दरता का आनंद लेना चाहते है | तो नौकुचियाताल में आप विभिन्न प्रकार की गतिविधिया कर सकते है |
Boating
राजसी नौ कोने वाली झील नौकुचियाताल का प्रमुख आकर्षण है और नौकायन (Boating) पर्यटन और हनीमून जोड़े के बीच सबसे लोकप्रिय गतिविधि में से एक है।
नौकायन (Boating) और पैडलिंग(Paddling) नौकायन के अन्य रूप हैं |
जो नौकुचियाताल में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है |
Kayaking
Kayaking करना भी पर्यटक खासकर युवाओं का पसंदीदा adventure बन गया है |
कयाकिंग में डोंगी-नुमा बोट को दो ब्लेड वाले चप्पू के सहारे चलाया जाता है |
यहां बच्चे और बड़े जॉर्बिंग water zorbing का भी खूब लुत्फ उठाते हैं |
Water zorbing में पारदर्शी रंग की बड़ी सी गेंद में बैठकर पानी की सतह पर इसे लुढ़काया जाता है |
Paragliding
साहसिक प्रेमी (Adventure Lover) विभिन्न प्रकार के साहसिक गतिविधियों (Adventure activity) में हिस्सा ले सकते हैं|
जिसमें पैराग्लाइडिंग भी शामिल है, जो आपको पक्षी की तरह आकाश में ऊंची उड़ान भरता है।
यह उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय साहसिक गतिविधियों में से एक है |
Fishing
जुंगलीगांव मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है एक नौका जगह है।
इसके अलावा आप नौकुचियाताल में वनजीवन फोटोग्राफी और पक्षी देख सकते है | नौकुचियाताल शांत और सुरम्य स्थान है |फिर भी यहां ठहरने के लिए कुछ अच्छे Resort, Hotels और Home-stay आपको मिल जाएंगे | इसके अलावा 5 किमी दूर भीमताल Bhimtal में ठहरने के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं | इस तरह आप नौकुचियाताल के मजे उठा सकते है |
उम्मीद करते है Naukuchiatal (A Lake with Nine Corners ) in Bhimtal के बारे में जानकारी जान कर आपको मज़ा आया होगा |
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई तो हमारे फेसबुक पेज को LIKE और SHARE जरुर करे |
और उत्तराखंड के विभिन्न स्थल एवम् स्थान का इतिहास एवम् संस्कृति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त के लिए हमारा You Tube Channel जरुर Subscribe करे |