स्वर्गारोहिणी पर्वत उत्तरकाशी Swargarohini Peak Uttarkashi –
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको “उत्तराखंड दर्शन” के इस पोस्ट में “स्वर्गारोहिणी पर्वत उत्तरकाशी swargarohini peak” के बारे में बताने वाले है यदि आप जानना चाहते हैं “स्वर्गारोहिणी पर्वत swargarohini peak” के बारे में तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े|

स्वर्गारोहिणी गढ़वाल हिमालय swargarohini peak –
स्वर्गारोहिणी पर्वत उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं| स्वर्गारोहिणी पर्वत प्रकति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान हैं| यह पर्वत शांति का अनुभव कराता है| यह गढ़वाल हिमालय के सरस्वती रेन्ज (बंदरपूंछ) का एक पर्वत पुंजक या समूह है जो गंगोत्री शिखर के पश्चिमी ओर पड़ता है। इसमें चार पृथक शिखर आते हैं: स्वर्गारोहिणी मुख्य शिखर, जो इस लेख का केन्द्र है किन्तु हिमालयी मानकों के अनुसार तो विशेष ऊंचाई का है और न ही बन्दरपूछ शृंखला का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसका उत्तर मुख २ किलोमीटर से भी कम में ही २००० मी॰ (6560॰) तक आ जाता है एवं दक्षिणी मुख 3 किलोमीटर (1.9 मील) में इतना ही ऊंचा रह जाता है। स्वर्गारोहिणी पर्वत की ऊंचाई समुद्रतल से लगभग 6252 मीटर तथा 20,512 हैं |
पौराणिक कथाओं के अनुसार-
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कहा जाता है कि पांडव इसी रास्ते से स्वर्ग की ओर गए थे| कई हिंदुओं का मानना है कि स्वर्गारोहिणी ही एकमात्र रास्ता है, जिसके द्वारा मानव अपने स्वर्ग में पहुंच सकते है। स्वर्गारोहिणी समूह की चोटियाँ जी.बी.पैंट नेशनल पार्क का मुकुट हैं और यह कई ऊँचाई से गुज़रने वाली, ऊँची-ऊँची चोटियों और अल्पाइन घास के मैदानों से घिरा हुआ है। स्वर्गारोहिणी चोटी एक उंच्च ऊंचाई वाली चोटी है, जो 6,252 मीटर की प्रभावशाली ऊंचाई पर स्थित है और इसका उल्लेख महाकाव्य महाभारत में मिलता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, राजपाट छोड़ने के बाद पांचों भाई पांडव द्रोपदी सहित इसी रास्ते से स्वर्ग गए थे। भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव व द्रोपदी तो स्वर्गारोहिणी पहुंचने से पहले ही मृत्यु को प्राप्त हो गए। लेकिन, धर्मराज युधिष्ठिर ने एक स्वान के साथ पुष्पक विमान से सशरीर स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया। इस मान्यता ने स्वर्गारोहिणी का महत्व और बढ़ा दिया। स्वर्गारोहिणी क्षेत्र में ट्रेक करने का आदर्श समय मार्च से दिसंबर तक है।
यहाँ तक कैसे पहुचे How To reach?
हवाई अड्डा – निकटतम हवाई अड्डा जॉली हवाई अड्डा है यहाँ से स्वर्गारोहिणी चोटी उत्तरकाशी की दूरी लगभग 105 किलोमीटर हैं यहाँ से आप आसानी से कार अथवा बस से जा सकते हैं |
ट्रेन- निकटतम रेलवे देहरादून रेलवे स्टेशन हैं यहाँ से स्वर्गारोहिणी चोटी उत्तरकाशी की दूरी लगभग 98 किलोमीटर हैं यहाँ से आप आसानी से कार अथवा बस से जा सकते हैं |
Google Map Of Swargarohini Peak Uttarkashi