Sattal Lake – A tourist place in Nainital

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको उत्तराखंड दर्शन की इस पोस्ट में उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध ताल “सातताल-एक पर्यटन स्थल !! Sattal Lake – A tourist place in Nainital” के बारे में जानकारी देने वाले है , यदि आप सातताल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े !



Sattal Lake – A tourist place in Nainital

कुमाऊँ’ के सभी तालों में ‘सातताल’ का जो अनोखा और खूबसूरत सौन्दर्य है, वह किसी दूसरे ताल का नहीं है | Sattal Lake – A tourist place in Nainital

सातताल झील नैनीताल से 23 km की दुरी पर स्थित एक खूबसूरत झील है | यह झील उत्तराखंड में स्थित है |

इस झील तक पहुचने का मुख्य रास्ता भीमताल से है |भीमताल से सातताल की दुरी केवल 4 km है |आजकल सातताल के लिए एक नया रास्ता माहरागांव से बनाया गया है | माहरागांव से सातताल केवल 7 km दूर है | इस ताल में नौका विहार करने वालो को विशेष सुविधाए प्रदान की गयी है | उत्तराखंड में बहुत सारे पर्यटन स्थल है और सभी पर्यटन स्थल के पीछे कोई ना कोई पौराणिक या एतिहासिक कथा जुडी हुयी है |

भीमताल से आगे सातताल देखने के बाद नौकुचियाताल भी जरुर घूमना चाहिए | क्युकी नौकुचियाताल का इतिहास और वहा की रोमांचित भरी गतिविधिया और नौकुचियाताल का ताल , उस स्थान के वातावरण में आने को उत्साहित कर देता है |

Story of Sattal (इतिहास सातताल का)

पौराणिक कथा सातताल की

इसी प्रकार सातताल के साथ एक कथा जुडी हुई है | कहा जाता है कि पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत काल में एक प्रसिद्ध राजा थे जिनका नाम था “नल” और उनकी पत्नी का नाम “दमयन्ती” था | किसी कारण से अपने भाई “पुष्कर” के द्वारा चौदह वर्ष के लिए राज्य निष्कासन की सजा सुनाये जाने के कारण “नल और दमयन्ती” गरीब और दयनीय हालत में दर-दर भटकते रहे । भटकते हुए “नल और दमयन्ती” ने सातताल क्षेत्र के शांत वातावरण में शरण ली और अपने वनवास के दिन व्यतीत करे | उन्ही के नाम पर इस क्षेत्र में एक ताल भी है | जिसका नाम “नल-दमयन्ती ताल” हैं |

सातताल को पर्यटन विभाग की ओर से प्रमुख सैलानी क्षेत्र घोषित किया गया है।और सातताल के आसपास नाना प्रकार के फूल , लाताये लगायी जाती है | बैठने के अलावा इस जगह पर सीढियों और सुंदर सुंदर पुलों का निर्माण कर “सातताल” को स्वर्ग जैसा ताल बनाया गया है | सातताल में “नौकुचिया देवी” का मंदिर भी स्थित है |

सातताल में उपस्थित सात ताल के नाम :-

1. नल-दमयंती ताल

2. गरुड़ ताल

3. राम ताल

4. लक्ष्मण ताल

5. सीता ताल

6. पूर्ण ताल

7. सुखा ताल

नल दमयंती ताल इतिहास :-

इस ताल का नाम राजा “नल ” और रानी “दमयंती” के नाम पर पडा था | और इसी ताल में उनकी समाधी बना दी गयी थी | इस ताल का आकर “पंचकोणी” है | उस समय इस ताल से पुरे गाँव में सिचाई की जाती थी | इसमें कभी-कभी कटी हुई मछलियों के अंग दिखाई देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अपने जीवन के कठोर दिनों में नल दमयन्ती इस ताल के समीप निवास करते थे। जिन मछलियों को उन्होंने काटकर कढ़ाई में डाला था, वे भी उड़ गयी थीं। कहते हैं, उस ताल में वही कटी हुई मछलियाँ दिखाई देती हैं।

उसी समय एक महात्मा के द्वारा इस झील में मछलियाँ पाली गई थी और ऐसी मान्यता रही कि इस झील में कभी भी मछलियाँ नहीं मारी जा सकती हैं। यह मान्यता आज भी बनी हुई है। जिस की वजह से इस झील में आज भी काफ़ी बड़ी और प्रमुख मछलियों का अस्तित्व बचा हुआ है। इन मछलियों में प्रमुख हैं सिल्वर कार्प, गोल्डन कार्प और महासीर आदि मछलिया है | Sattal Lake – A tourist place in Nainital

 गरुड़ ताल





नल दमयंती ताल के बाद गरुड़ ताल आता है | यह एक छोटा सा ताल है इसका पानी बहुत भी साफ़ है | स्थानीय लोगो के अनुसार झील के पास पांडवो के वनवास के दौरान रानी द्रोपदी ने अपनी रसोई बनाई थी | रानी द्रोपदी द्वारा इस्तेमाल किये गए सिलबट्टे आज भी इस जगह में मौजूद है |

राम , लक्ष्मण , सीता ताल

इसी ताल से कुछ आगे राम, लक्ष्मण, सीता ताल है। यह ताल सबसे बड़ी ताल है जिसमें तीनों ताल एक साथ जुड़ी हुई है। कहा जाता है की यहाँ पर राम, लक्ष्मण, सीता रहा करते थे। यहाँ पांडव लोग भी रहे थे और यहीं भीम ने हिडिंबा राक्षसी का अंत किया था।

सुखा ताल और पूर्ण ताल

इस ताल का अस्तित्व लापारवाही के चलते अब समाप्त हो गया है | इस जगह के बारे में एक चर्चा है जो अपने शिल्प के लिए काफी मशहूर है | इस जगह पर विभिन्न प्रजाति की चिड़िया देखने को मिल जाती है |

Activities to do in Sattal :-

Boating

इस जगह आप Boating का भी लुफ्त उठा सकते है | Boating खुद भी करी जाती है मगर उसके लिए आपको paddling वाली बोट का इस्तेमाल करना होता है | Boating के द्वारा आप सातताल झील का पूरा आनंद उठा सकते है | सातताल में सरकार के द्वारा Paddling Boating के लिए आप 220 rs देने होते है | जिसमे कि आप एक घंटा Boating कर सकते है | और यदि आप रोइंग Boating करना चाहते है | उसके लिए आपको आधे घंटे के 220 rs देने होते है | जो की ज्यादा महेंगी रकम नहीं है |

Paragliding

सातताल में आप पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते है |

Trekking

इस जगह में trekking जैसे adventure का आनंद भी ले सकते है |यह जगह फोटोग्राफर के लिए एक स्वर्ग जैसी जगह है | झीलों से घिरे रसीला हरी घाटी आपको खुश करने के लिए क्लिक करने के लिए पर्याप्त अवसर देती है | Sattal Lake – A tourist place in Nainital

Subhash Dhara

सुभाष धारा एक ताजा पानी प्राकृतिक वसंत है |जो ओक के घने जंगल में स्थित है। यह स्थान पिकनिक मनाने के लिए एक रोमांचक जगह है |

यह अपने आगंतुकों (Visitor) को बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के अपने प्राचीन साफ पानी से देखने के लिए एक दृष्टि प्रदान करता है |

Sattal Mission Estate and Methodist Ashram

सातताल ईसाई आश्रम, सत्तल झीलों के किनारे स्थित, एक पूर्व चाय सम्पत्ति पर। सेंट जॉन चर्च इस आश्रम का हिस्सा है और एक मिश्रित औपनिवेशिक वास्तुकला का प्रदर्शन करता है। यह 1 9 30 में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में ईसाई धर्म परिचय कराने के लिए स्थापित किया गया था। Sattal Lake – A tourist place in Nainital

 Butterfly Museum:-

जोन्स एस्टेट में फ्रेडरिक स्मेटैक्स द्वारा निर्मित एक अमीर तितली संग्रहालय है |

जिसमें 2,500 से अधिक तितली और पतंग नमूनों और इस क्षेत्र में पाए जाने वाले कीड़ों की 1,100 प्रजातियां हैं। बटरफ्फ़्लू संग्रहालय, सातताल यात्रा उत्तराखंड का एक खूबसूरत दृश्य हैं | सातताल में आप सातताल के पार्क में भी घूम सकते है | और इस जगह आपको जरुर घूमना चाहिए क्युकी उस जगह का वातावरण मन को अधिक को अधिक भाता है |

साथ ही साथ  सातताल में  Bull Ride , Jumping Trampoline , Rope-way आदि दिलचस्प गतिविधि कर सकते है |

सातताल में बच्चो के लिए अनेक प्रकार के खेल है | जो की आप हमारे द्वारा दिए गई Images को देख कर समझ सकते है |

जिससे की आपको अत्यंत मज़ा आएगा | और आपका समय आनंदमय व्यतित होगा |

Best Time to visit Sattal

सातताल साल के किसी भी समय देखा जा सकता है। गर्मियों के दौरान मौसम अतिसुंदर,सुखद और लुभ्वाना होता है | सातताल में मानसून के महीनों के दौरान क्षेत्र हरा भरा दिखाई देता हैं। सातताल मानसून के महीनों के दौरान सबसे अच्छा चित्रकले पर है। सर्दी के दौरान सातताल की यात्रा की योजना बनाने में आपके मन ठंडा पढ़ सकता है क्योंकि तापमान में फ्रिज़िंग बिंदु के रूप में गिरावाट देखने को मिलती है |Sattal Lake – A tourist place in Nainital

यदि आप नैनीताल आते है तो साथ ही साथ सातताल भी जरुर घूमे |



यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई तो हमारे फेसबुक पेज को LIKE और SHARE जरुर करे |

और उत्तराखंड के विभिन्न स्थल एवम् स्थान का इतिहास एवम् संस्कृति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त के लिए हमारा You Tube Channel जरुर Subscribe करे |

View Sattal Images in 360 degree :-

Sita and Ram Taal Images gallery in 360 degree:-

View Garud Taal in 360 degree:-

View Ram Sita and Garur From the top